मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में 'कैप्सूल गैंग' का भंडाफोड़, 28 लाख की नशीली दवाइयां बरामद, ब्लैक में खरीदकर बेचते थे कैप्सूल
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले “कैप्सूल गैंग” का भंडाफोड़ किया है। खालापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा,जिनकी निशानदेही पर गांधीनगर स्थित गोदाम से 4 लाख 72 हजार 800 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। बरामद दवाइयों की कीमत करीब 28 लाख रुपये बताई गई है।पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि खतौली निवासी सप्लायर अश्वनी फरार है