मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लतारशिखा गांव में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया, मौके से 3200 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया और 200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यह जानकारी उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने दी है।