अनूपपुर: दोनिया गांव में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, घर व दुकान जलकर खाक, महिला झुलसी, लाखों का नुकसान
जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत दोनिया गांव में सोमवार खाना बनाते समय गैस रिसाव के कारण भीषण आगजनी की घटना हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग घर के कोने-कोने तक फैल गई और पास स्थित दुकान भी इसकी चपेट में आ गई। घटना रज्जू उर्फ राजकुमार नायक के घर की है, जहां उनकी बेटी चांदनी नायक खाना बना रही थी।