जमुई: जमुई पुलिस लाइन में उत्पाद विभाग ने 9,079 लीटर शराब, जो ₹1.40 करोड़ की है, को JCB से किया नष्ट
जिलाधिलारी के निर्देशानुसार सोमवार की शाम 4:00 बजे तक मजिस्ट्रेट सह डीआरडीए के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा 9,079 लीटर अंग्रेजी व चुलाई शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया गया। साथ ही शराब पर जेसीबी चलाकर पूरी तरह शराब की बोतलों को ध्वस्त किया गया।