जखनिया: गाजीपुर में नोनहरा पुलिस ने चोरी की साइकिल के साथ आरोपी पिन्टू यादव को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के नोनहरा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के मुताबिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहपुर अटवा हाल्ट के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।इस दौरान पुलिस ने पिन्टू यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जो चोरी की एक साइकिल के साथ पकड़ा गया।