बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सिविल लाइन पर जनसुनवाई कक्ष का उद्घाटन किया गया
Budaun, Budaun | Jun 22, 2026 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा आज थाना सिविल लाइन के जनसुनवाई कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करने तथा बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।