गोगरी: गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी व बीएचएम को जान से मारने की धमकी, आरोपी पुलिस हिरासत में
Gogri, Khagaria | May 13, 2026 खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्र प्रकाश एवं बीएचएम रूपक कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया। बताया जाता है कि गोगरी प्रखंड अंतर्गत धनखेता में पदस्थापित एएनएम संगीता कुमारी के कथित प्रेमी छोटी पसराहा निवासी एक युवक मंगलवार की शाम करीब चार बजे अस्पताल कार