पेटरवार: चलकरी में प्रस्तावित सोलर प्लांट को लेकर ग्रामीणों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई
बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के आफिसर्स क्लब करगली मे गुरुवार को बेरमो एसडीएम मुकेश मछुआ, और जीएम एस के झा की उपस्थिति मे पेटरवार प्रखंड के चलकरी उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में प्रस्तावित सोलर प्लांट को लेकर ग्रामीण के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसमें जमीन, मुआवजा और अधिकारों को लेकर चर्चा हुई।