फतेहपुर: जिले में आए विधानसभा अध्यक्ष, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के आवास पर किया जोरदार स्वागत
फतेहपुर जिले के दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना,बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्याशियों का चयन संगठन के निर्णय के आधार पर होता है,और भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनाव लड़ती है।