मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा गांव के समीप परीक्षा देकर लौट रहे पति-पत्नी को बदमाशों ने रोका ।पति के द्वारा विरोध किए जाने पर उसे चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया ।स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिये भर्ती कराया गया ।घायल की पहचान समस्तीपुर के जेल चौक निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।