बरेली: प्राइवेट स्कूलों पर शिवसेना का हल्ला बोल, फीस लूट के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
बरेली में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ शिवसेना ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। शिवसेना ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।