धर्मशाला: कांगड़ा: मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस ने ज़िले में वसूला ₹22,200 जुर्माना
मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जिला में पुलिस का अभियान लगातार जारी है रविवार को शाम 5:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार जिला के विभिन्न स्थानों में मोटर वाहन अधिनियम की अवहेलना करने पर एक सौ वाहन चालकों से 22,200 जुर्माना राशि वसूल की है ।