रामपुर नैकिन: अजय सिंह ने मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाये
मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी, निजी स्कूलों की महंगी फीस और शिक्षा के व्यवसायीकरण को लेकर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालयों में आरएसएस के प्रभाव पर भी सवाल उठाए। अजय सिंह ने राहुल गांधी के छात्र आंदोलनों को समर्थन दिया और सरकार की चुप्पी पर विरोध जताया।