हनुमानगढ़: जिले के फेफ़ाना में हत्या प्रयास के मामले में फरार ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के फेफ़ाना में हत्या प्रयास के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे ₹5000 के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा चुकी है तथा एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।