अतर्रा: नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को पुलिस ने सकुशल उतारा, घरेलू विवाद बना कारण
Atarra, Banda | Mar 28, 2026 बिसंडा क्षेत्र अंतर्गत अहिरन पुरवा पिपरी खेरवा मजरा ओरन ग्रामीण में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार करते हुए आत्महत्या का प्रयास करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।उप निरीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी अपने हमराह आरक्षी अनिल पटेल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला