भूपालसागर: भूपालसागर उपखंड के जाशमा मंगरा शनिदेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अब 15 जून से होगा नवग्रह महायज्ञ
हरीश चंद्र पालीवाल ने शनिवार शाम 7 बजे बताया कि जाशमा मंगरा स्थित शनिदेव मंदिर में शनि अमावस्या और जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शनिदेव के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। मंदिर कमेटी ने दानपात्र खोला जिसमें तैंतीस हजार से अधिक की राशि निकली। वहीं आगामी पंद्रह जून से शुरू होने वाले नवग्रह महायज्ञ और वार्षिक मेले की तैय