नानपारा: नवाबगंज में 38 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, युद्ध स्तर पर चल रहा पल्स पोलियो अभियान, घर-घर जाकर दी जा रही दवा
नवाबगंज क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाकर 38 छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बस स्टैंड के पास से अभियान की शुरुआत की और बाद में कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर बच्चों तक पहुंची। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से उन बच्चों के लिए संचालित किया जा रहा है,