गढ़वा: गढ़वा विधायक का ऐलान: चापाकल के नाम पर पैसे मांगने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | May 8, 2026 झारखंड के गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। विधायक ने कहा हैं कि विधायक निधि से लगाए जा रहे चापाकलों (बोरिंग) के नाम पर अगर किसी भी लाभुक से एक भी रुपए की मांग की गई, तो संबंधित एजेंसी और ठेकेदार पर गाज गिरनी तय है।