शाहजहांपुर: लोन के नाम पर ठगी, चार युवक टंकी पर चढ़े; पुलिस पर आरोप, युवकों से बोली- इस बार भरोसा करो
शाहजहांपुर में रविवार सुबह चार युवक एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि लोन दिलाने के नाम पर उनसे ठगी की गई और पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। कार्रवाई न होने और पैसे वापस न मिलने से नाराज युवक टंकी से कूदकर जान देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने उनसे नीचे उतरने और पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया है