शाहगंज: नरेन्द्रपुर पट्टी–पिलकिछा मार्ग पर बाइक बिजली के खंभे से टकराई, अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 53 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र रामसागर सिंह सोमवार रात किसी कार्य से खुटहन बाजार गए थे।