बिंदकी: पहुर तिराहे के समीप विशनामऊ मोड़ पर स्पीड ब्रेकर में अनियंत्रित होकर फायर ब्रिगेड गाड़ी पलटी, 6 लोग घायल
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत पहुर तिराहे के समीप बिशनामऊ मोड़ के ऊंचे स्पीड ब्रेकर में रविवार व सोमवार की मध्य रात 12 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में फायर स्टेशन बिंदकी के प्रभारी सहित छह लोग घायल हो गए। आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुली। गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।