दतिया नगर: आगजनी पीड़ित आदिवासी परिवारों की मदद को आगे आए भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी, दी घर गृहस्थी की सामग्री
आग की त्रासदी से उजड़े आदिवासी परिवारों की मदद को पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवीयो से चर्चा कर पीड़ितों की हर संभव मदद करने को कहा.आग की भीषण घटना में सेवढ़ा चुंगी अन्दर वार्ड नंबर 1 आदिवासी परिवारों के आशियाने एवं घर-गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। ऐसे परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई.