बाड़ी: नौतपा की शुरुआत, बाड़ी में 2 स्थानों पर लगी आग
Bari, Dholpur | May 25, 2026 बाड़ी क्षेत्र में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी के बीच दो जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। शहर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सर्वाधिक तापमान है। इन घटनाओं में पूर्व पार्षद राजकुमार भारद्वाज के बंद मकान और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद के आवास के पास गार्डन में दर्जनों यूकेलिप्टस के पेड़ों में आग लग गई।