शुजालपुर: शुजालपुर में आयोजित हुआ स्वागत समारोह, संगठन को मजबूत बनाने पर रहा जोर
पत्रकार हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के नेतृत्व में शासन एवं प्रशासन से निरंतर संघर्ष करता रहेगा। शुजालपुर ब्लॉक के नवागत अध्यक्ष श्री कमल पुष्पद को संगठन एवं पत्रकारिता का दीर्घ अनुभव प्राप्त है। वे सक्रिय पत्रकारों में वरिष्ठतम हैं, अतः सभी साथियों से अपेक्षा है कि वे उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें।