वाराणसी फास्ट ट्रैक कोर्ट के अंदर हुई मारपीट, आपस में भिड़े वकील
Sadar, Varanasi | May 10, 2024 वाराणसी के जिला एवं सत्र न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुक्रवार को ज्ञानवापी की सुनवाई के दौरान वकीलों में मारपीट हो गई। मूलवाद की सुनवाई में पक्षकार बनाने की जिरह के दौरान दोनों वकीलों ने आपा खो दिया।सिविल जज के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ लेकिन उनके अंदर जाते ही एक दूसरे को गाली गलौज शुरू कर दिया। विवाद में एक अधिवक्ता ने दूसरे पर हमला कर दिया।