मुज़फ्फरनगर: ‘मैं मंत्री का खास हूं...’ जेई पर धमकाने का आरोप, 24 घंटे से बिजली गुल, भड़के लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन
सुभाष नगर में 24 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और जेई पर शिकायत करने वालों को धमकाने तथा खुद को मंत्री का करीबी बताने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने से सप्लाई ठप है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित जेई की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।