कटरा: सिसवारा पंचायत में दर्जनों परिवारों के घर पानी से घिरे, ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था ठीक कराने की मांग की
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के सिसवारा पंचायत के एक टोला में बसे दर्जनों परिवारों का घर चारों तरफ से पानी से घिर चुका है। इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर ढाई बजे में अंचलाधिकारी से शिकायत किया है। जिसमें आने जाने के लिए रास्ता और बिजली की व्यवस्था ठीक कराने की मांग किया गया है।