प्रेमराजपुर चकपचखरा गांव में कोटेदार की दबंगई, निजी स्कूल के ड्राइवर को साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा
Raebareli, Raebareli | Apr 21, 2026
21 अप्रैल मंगल वर सुबह 10:00 बजे मारपीट का एक मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र मिल एरिया के अंतर्गत एक गांव में दबंग कोटेदार की दबंगई सामने आई है। एक निजी स्कूल के ड्राइवर को अपने साथियों के साथ किसी पुरानी रंजिश को लेकर मारा पीटा है। पीड़ित के मुताबिक किसी जमीन बिक्री के बाद कमीशन बाजी को लेकर मारपीट की गई है। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है।