पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की तहरीर पर युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जून की रात उसकी तबीयत खराब होने पर पति और पुत्र उसे इलाज के लिए ले गए थे। इसी दौरान आरोप है कि रहीस पुत्र लियाकत, अजमुद्दीन व अन्य लोगों के सहयोग से ले गया।