चायल: भरवारी के सैंता में निर्माणाधीन आरसीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
कौशाम्बी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 13 (सैंता) में निर्माणाधीन आरसीसी रोड का गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी ने निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1 बजे पहुंचकर उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।इस दौरान अध्यक्ष ने वार्ड में पूर्ण हो चुके अन्य विकास कार्यों की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए!