सहारनपुर: मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना के तहत नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कई सड़कों और नालियों का किया शिलान्यास
नगर विधायक राजीव गुम्बर ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे कहा कि महानगर का सर्वांगीण विकास कराना उनका मुख्य उद्देश्य है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री त्वरित विकास योजना व डूडा के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों के शिलान्यास के बाद आयोजित, जनसभा को संबोधित करते हुए जानकारी दी।