राजातालाब: गुमटी का ताला तोड़कर नगदी, फ्रीजर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान की चोरी
गुमटी का ताला तोड़कर नगदी समेत फ्रीजर, गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज-2 के किनारे हरसोस गांव के समीप स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर लौट गई।