खंडवा नगर: महाराष्ट्र बॉर्डर तक पहुंचा मानसून! खंडवा में अगले चार दिन बदले-बदले रहेंगे मौसम के मिजाज, कभी धूप तो कभी बूंदाबांदी
खंडवा जिले में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम के कई रंग देखने को मिले। दिन में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम होते-होते गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी ने राहत पहुंचाई।