खंडवा जिले के जामली कला गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घर की साफ-सफाई कर रही बुजुर्ग महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।