मंझनपुर: डीएम ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय से बाहर निकलकर सुनी फरियाद, पेंशन पीड़िता को मिला तत्काल न्याय
कौशाम्बी जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पहुंचने वाले पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान डीएम ने सिर्फ कार्यालय में बैठकर ही नहीं, बल्कि बाहर निकलकर भी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।