भोरे: ज्योतिषी टोला गांव में पुश्तैनी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप, पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज, जांच शुरू
भोरे थाना क्षेत्र के ज्योतिषी टोला निवासी योगेश्वर पांडे ने अपनी पुश्तैनी जमीन को फर्जी कागजात के आधार पर बेचने और कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि परसौनी स्थित आठ कट्ठा सात धुर जमीन पर उनके परिवार का लगभग 70 वर्षों से कब्जा चला आ रहा है और वह लगातार खेती-बाड़ी करते आ रहे है।