मुंगेर: मुंगेर के सती स्थान गांव में लगभग 250 वर्ष से होली नहीं मनाई गई है
Munger, Munger | Mar 24, 2024 इस गांव में लगभग 250 वर्षों से होली नहीं मनाई जाती है। हाेली के दिन ग्रामीण ना एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हैं न पकवान बनाते हैं। यहां तक कि दूसरे गांव के लोग भी इन लोगों पर रंग नहीं डालते हैं। जिसने भी इस परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया है उसके घर में आग लग जाती है या अनहाेनी हाे जाती है।