मुंगेर: मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गंगा घाट पर स्नान करने गई दो महिलाएं नदी में डूब गई
Munger, Munger | Mar 24, 2024 मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गंगा घाट पर स्नान करने गई दो महिलाएं नदी में डूब गई। बताया जाता है की एक लड़की को डूबता देख साथ में स्नान करने आयी दो महिला उसे बचाने की कोशिश करने लगी, लेकिन बचाने के क्रम में ही दोनों महिला डूबने लगी। तीनों को गंगा में डूबता देख पास में ही स्नान कर रहे ग्रामीणों ने एक को बचा लिया लेकिन दो महिला डूब गई।