मुंगेर: 100 साल बाद आईटीसी कर्मियों ने समूह में एक साथ बाँक में मनाया होली मिलन समारोह
Munger, Munger | Mar 24, 2024 रविवार को मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीसी कंपनी यूनियन के उपाध्यक्ष जयराज गौतम के आवासीय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर लगभग 100 से अधिक आईटीसी कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर सुरुचि पूर्ण भोजन पूआ पूरी खाकर होली की शुभकामनाएं दी।