अशोकनगर में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के निर्देशन में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय अशोकनगर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एएनएम ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षु छात्राओं सहित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना कल्पतरु विकास समिति के स्टाफ ने सहभागिता की।