बालोद: क्षमा याचना दिवस पर वरिष्ठ डाक टिकट संग्राहक डॉ. प्रदीप जैन ने 104 साल पुरानी डाक सामग्री की लगाई प्रदर्शनी
Balod, Balod | Sep 7, 2024 बालोद जिले में शनिवार को क्षमा याचना दिवस पर वरिष्ठ डाक टिकट संग्राहक एवं जैन समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन ने जिले में आयोजित सहजानंदी चातुर्मास के मौके पर जैन धर्म से संबंधित डाक सामग्रियों, पोस्ट कार्ड, डाक टिकटों की प्रदर्शनी डाकघर में लगाई है। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 1920 से लेकर 2023 तक देश के विभिन्न राज्यों से जारी डाक टिकटों को देख सकते है।