बालाघाट: एनसीसी शिविर में कैडेट्स को फायरिंग और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण मिला
एनसीसी के 10 दिवसीय 97वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-97) के तीसरे दिन कैडेट्स को फायरिंग, शस्त्र संचालन एवं आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 17 मई को दिन की शुरुआत प्रातःकालीन पीटी और योग अभ्यास से हुई, जिसमें कैडेट्स को शारीरिक रूप से फिट और अनुशासित रहने के लिए नियमित व्यायाम कराया गया। पूर्व में फायरिंग का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्