इस्माइलपुर: आपसी विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
रंगरा थाना क्षेत्र साहूटोला भवानीपुर में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल के मालह गांव निवासी के लाबु शेख (46 वर्ष), पिता- इनुल शेख, निवासी- मालह के साथ नसीम नामक युवक द्वारा मारपीट की गई।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।