रघुराजनगर नगरी: डालीबाबा इलाके में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल, आंसू गैस के गोले दागे गए, कई बलवाई हिरासत में
सिटी कोतवाली के डालीबाबा इलाके में पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम के कार्रवाई शुरू करते ही प्रभावित लोगों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी । पत्थर बाजी में कई पुलिसकर्मी घायल होने की खबर है । शनिवार की दोपहर 2 बजे हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गले भी दागे है, जिससे भगदड़ मच गई । पुलिस ने कई बलवाइयों को हिरासत में ले लिया है ।