ग्वालियर गिर्द: सराफा बाजार में शातिर चोर ने पलक झपकते ही पल्सर बाइक की चोरी, सीसीटीवी में कैद
कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में शनिवार तड़के गली में खड़ी बाइक को शातिर चोर मास्टर 'की' से ताला तोड़कर ले भागा। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। आरोपी को सराफा बाजार से गोला का मंदिर जाते हुए ट्रैक किया गया है।CCTV कैमरे में चोर का चेहरा साफ तौर पर नजर आया है।पुलिस इस चोर की तलाश में जुट गई है।कारोबारी संभव जैन कि यह बाइक बताई गई है।