मंझनपुर: भेलखा में अवैध खनन का GPS VIDEO वायरल, चौकी प्रभारी पर मिलीभगत के आरोप, पुलिस हुई हरकत में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने खनन माफियाओं और स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हुए वीडियो में आरोप लगाया गया है कि मंझनपुर के भेलखा गांव स्थित चंदन बाबा के बाग में जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन कराया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि स्थानीय चौकी प्रभारी की कथित सांठगांठ के चलते खनन का यह खेल जारी है।