गुमला: महिला को विषैला सांप ने काटा झाड़ फूंक में उलझे रहे परिजन, पिता लाया अस्पताल
Gumla, Gumla | Jun 19, 2026 थाना क्षेत्र के अम्बवा गांव निवासी 30 वर्षीय रूमाना खातून को विषैले सांप के डसने से गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे रूमाना खातून अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके सीने में काट लिया। घटना के समय उसके बगल में उसका मासूम बच्चा भी सोया हुआ था, जो सुरक्षित बच गया।