मैनपुरी: किशनी क्षेत्र में बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कराई, एसपी ने किया खुलासा
जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा कस्बे में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, और इस साजिश में उसकी ही बहन के शामिल होने का आरोप है। हैरान करने वाली बात यह रही कि पूरे मामले का खुलासा एक मासूम बच्चे के बयान से हुआ।