श्योपुर: मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे
श्योपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कल 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले के भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल के साथ शनिवार को शाम 04 बजे सभास्थल मेला ग्रांउड पर की जा रही विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दियें।