उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के वारणी ग्राम पंचायत में सरपंच पति की तरफ से पंचायत के कामों का टेंडर लेने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई के जरिए यह खुलासा हुआ है। जिसके बाद आर टी आई लगाने वाले रमेश जाट सहित कुछ ग्रामीण जब इसका विरोध जताने पंचायत कार्यालय पर पहुंचे तो वहां कार्य समय में ताला लगा हुआ था।